एनपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला: नानपारा इलेवन ने चंदन इलेवन को हराकर जीता खिताब, हजारों दर्शक रहे मौजूद

लखीमपुर खीरी , 12

निघासन, खीरी। निघासन में आयोजित एनपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोमांचक अंदाज में संपन्न हुआ। फाइनल मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि विकास अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमनदीप सिंह ने टॉस कराकर किया।

फाइनल मुकाबले में नानपारा इलेवन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चंदन इलेवन को हराकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसका दर्शकों ने जमकर आनंद लिया।

इस अवसर पर राज ज्वैलर्स के मालिक दिग्विजय गुप्ता ने आयोजन समिति और क्रिकेट ग्राउंड के मालिक निर्मल चतुर्वेदी को चांदी से निर्मित प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए कमेटी के सदस्यों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

फाइनल मुकाबले के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को यश गुप्ता, प्रशांत तिवारी समेत अन्य अतिथियों ने पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया।

मैच देखने के लिए मैदान में हजारों की संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रदीप गुप्ता, रजनीश कनौजिया, अफताब आलम, सनी चानी सहित आयोजन समिति के सदस्य और अन्य लोग मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल भी तैनात रहा।

Related Articles

Comments

Back to Top