आरटीआई मांगने पर मिली धमकी, पीड़िता ने मिश्राना चौकी पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
लखीमपुर खीरी Jun 18, 2026 at 06:15 PM , 16लखीमपुर खीरी। मिश्राना चौकी क्षेत्र की पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि ऑनलाइन शिकायतों पर कार्रवाई नहीं हो रही और आरटीआई मांगने के बाद उसे धमकी दी गई।
पीड़िता ने 21.06.2026 को आईजीआरएस संख्या 40015326024294 पर शिकायत की थी, जिसका 27 दिन बाद भी निस्तारण नहीं हुआ। 12.05.2026 को पीडब्ल्यूडी से आरटीआई मांगने के बाद मुनीश निवासी हाथीपुर कोठार घर पहुंचा और आवेदन वापस लेने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि धमकी से दादा को मानसिक आघात लगा और उनकी मौत हो गई।
21.05.2026 को आईजीआरएस संख्या 40015326024465 दर्ज कराई, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने बिना सीसीटीवी देखे, बिना जांच के 30.05.2026 को रिपोर्ट लगाकर आरोप झूठे बता दिए। पीड़िता ने बताया कि एक साल पहले घर के पास हुई चोरी को भी पुलिस ने झूठा बताया था। तब फुटेज नहीं देखी, अब साल भर बाद फुटेज की बात हो रही है, जबकि गवाह दादा की मौत हो चुकी है।
02.06.2026 को आईजीआरएस संख्या 40015326027187 पर की गई शिकायत की आख्या में विपक्षी की पत्नी द्वारा पीड़िता के खिलाफ शिकायत का जिक्र मिला। पीड़िता का आरोप है कि इससे पुलिस की मिलीभगत साफ है। पीड़िता ने मांग की है कि आईजीआरएस संख्या 40015326024294, 40015326024465, 40015326027187 व 40015326028834 की जांच मिश्राना चौकी से हटाकर किसी राजपत्रित अधिकारी से कराई जाए और परिवार को सुरक्षा दी जाए।































Comments