नशा मुक्त भारत का सामूहिक प्रतिज्ञा अभियान
लखीमपुर खीरी Jun 18, 2026 at 02:05 PM , 23लखीमपुर-खीरी, 18 जून नशा मुक्त भारत अभियान के तहत 17 से 26 जून तक राज्य मध्य निषेध अधिकारी उत्तर प्रदेश आरएल राजवंशी के निर्देशानुसार क्षेत्रीय मध्य निषेध अधिकारी लखनऊ क्षेत्र रमेश कुमार एवं नीतू वर्मा के नेतृत्व में जनपद में नशा मुक्त भारत सप्ताह मनाया जा रहा है इसी क्रम में आज इस्माइल नशा मुक्ति केंद्र अंदेश नगर में संचालक अमनदीप कौर एवं समग्र विकास सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सक्सेना ने केंद्र के सभी हित धारकों को सामूहिक प्रतिज्ञा दिलाई की न केवल समुदाय, परिवार, मित्र बल्कि स्वयं को भी नशा मुक्त करायेंगे क्योंकि बदलाव की शुरुआत अपने आप से होनी चाहिए सभी ने सामूहिक प्रतिज्ञा ली कि अपने जनपद खीरी को नशा मुक्त करने के साथ ही अपने उत्तर प्रदेश व देश को नशा मुक्त करने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार हर संभव प्रयास करेंगे इस अवसर पर इस्माइल नशा मुक्ति केंद्र के काउंसलर सत्यम कुशवाहा, तेजस सिंह, सेजल कौर परिवर्तन क्लासेस के संचालक गुरप्रीत सिंह, शिक्षक आशुतोष मिश्रा एवं समग्र विकास सेवा समिति से नीलम, स्मिता पटेल, रूद्राक्ष, मोहम्मद उमर, सत्येंद्र बहादुर सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे































Comments