बाल एवं युवा संस्कार निर्माण शिविर का समापन
लखीमपुर खीरी Jun 18, 2026 at 02:07 PM , 32 लखीमपुर-खीरी, 18 जून
भारतीय योग संस्थान लखीमपुर द्वारा संचालित आदर्श योग क्षेत्र श्री चित्रगुप्त कायस्थ धर्मशाला, गढ़ी रोड, लखीमपुर में बाल एवं युवा संस्कार निर्माण शिविर का अनुभवी/योग्य शिक्षकों द्वारा दिनांक एक जून से सुचारू रूप से संचालन किया जा रहा था जिसका आज माँ सरस्वती जी एवं संस्थान संस्थापक प्रकाश लाल जी के चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि कर भव्यता के साथ समापन किया गया।
समापन अवसर पर प्रांतीय प्रधान उत्तर प्रदेश पूर्वी नरेश चंद्र वर्मा की गरिमामई उपस्थिति के साथ साथ जिला प्रधान रमेश कुमार वर्मा एडवोकेट तथा जिला मंत्री योग चिकित्सक शिवराम वर्मा की उपस्थिति अत्यंत प्रेरणादायक एवं मार्गदर्शक रही ।
आज की योग साधना के अंतर्गत मुख्य रूप से ग्रीवा, स्कंध, कटि, घुटना संचालन क्रियाओं सहित ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन एवं अन्य आसनों के पश्चात प्राणायाम में अनुलोम विलोम, कपालभांति, शीतली, भ्रामरी की विशेषताओं सहित जिला मंत्री ने बखूबी संपन्न कराया।
शिविर में सम्मिलित बच्चों से जिला प्रधान ने योग संबंधी प्रश्नोत्तरी के अंतर्गत सही उत्तर देने वाले 15 बच्चों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि ऐसे शिविर सभी क्षेत्रों में लगने चाहिए इससे बच्चों एवं अभिभावकों को सही दिशा एवं ज्ञान प्राप्त होगा।
प्रांतीय प्रधान ने बच्चों को योग करने की प्रेरणा देते हुए योग के संक्षिप्त लाभ, अनुशासित, संतुलित, तनाव रहित व सफल जीवन जीने के गुण बताए तथा सभी 45 प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया।
शशिकांत श्रीवास्तव क्षेत्रीय प्रधान/सह मीडिया प्रभारी ने आगंतुक अधिकारियों, सभी साधक साधिकाओं, अभिभावकों को आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया। बच्चों को नियमित योगाभ्यास अपनाने पर बल देते हुए केंद्र पर आने का आग्रह किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश श्रीवास्तव एडवोकेट क्षेत्रीय मंत्री व राजीव मिश्रा एड० केन्द्र प्रमुख, मुकेश सक्सेना उप केन्द्र प्रमुख/शिविर संयोजक का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम में नित्य आने वाले 34 साधक/साधिकाओं सहित 45 बाल एवं युवा बच्चों ने सहर्ष प्रतिभाग किया।
अंत में शांति पाठ पश्चात प्रसाद वितरण कर समापन किया गया।































Comments