भगवद् अवतरण महोत्सव भव्यता के साथ हुआ संपन्न भगवान श्री विष्णु रामकृष्ण जी वाला ही तत्वज्ञान देकर कराते थे प्रैक्टिकल -- महात्मा शिवानंद दास जी ।”

लखीमपुर खीरी , 322

सिद्धौर/लखीमपुर। सन्त ज्ञानेश्वर स्वामी सदानन्द जी परमहंस द्वारा संस्थापित संस्था सदानन्द तत्त्वज्ञान परिषद् के तत्त्वावधान में सदगुरु तत्त्वज्ञानदाता सन्त ज्ञानेश्वर स्वामी सदानन्द जी परमहंस का जन्म दिवस को भगवद् अवतरण दिवस के रूप में उनके भक्त सेवक एवं अनुयायियों के द्वारा संस्था के  मुख्यालय पुरुषोत्तम धाम आश्रम, पुरुषोत्तम नगर, सिद्धौर, बाराबंकी में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस कार्यक्रम के लिए देश विदेश से आए संत महात्माओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही । उक्त आयोजन में बोलते हुए महात्मा शिवानंद दास ने कहा, हमारे सदगुरु ने धरतीवासियों पर बहुत बड़ी कृपा करके हमे वह दुर्लभ ज्ञान दिया है जो पूर्व में श्री विष्णु जी, श्री राम जी, श्री कृष्ण जी ने अपने अपने भक्त सेवकों को दिया है। जिसमें हमें संसार, शरीर, जीव, आत्मा और परमात्मा को अलग जानने और देखने को मिला, मुक्ति अमरता का बोध भी प्राप्त हुआ जिसके लिए हम जीवों को मनुष्य शरीर मिलता है । यह दुर्लभ संयोग एक युग में केवल एक बार मिलता है । उन्होंने कहा कि आज के ही दिन ऐसे युग पुरुष का इस धरा पर पदार्पण हुआ था, जो पूरे मानव समुदाय के लिए हर्ष का विषय है । आज सभी लोग यह बात नहीं जानते, लेकिन एक दिन पूरे विश्व के लोग उनके श्री चरणों में नतमस्तक होगा ।
उन्होंने आगे कहा कि सदानन्द तत्त्वज्ञान परिषद् धर्म धर्मात्मा धरती की रक्षा कार्यों के लिए संकल्पित होकर आगे बढ़ रहा है।
सत्संग कार्यक्रम के पश्चात आश्रम परिसर में वृहत दीप प्रज्ज्वलन किया गया, तत्पश्चात धर्म ध्वजारोहण और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया ।

Related Articles

Comments

Back to Top