*जनपद खीरी में 17 व 18 जून को राज्य महिला आयोग की सदस्या सुजीता कुमारी उपस्थित में होंगे विभिन्न कार्यक्रम व निरीक्षण* *17 जून 2026 को होगी महिला जनसुनवाई*
लखीमपुर खीरी Jun 15, 2026 at 06:23 PM , 15लखीमपुर-खीरी, 15 जून 2026 ! जनपद में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने के लिए संबंधित अधिकारियों की उपस्थित में उ० प्र० राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती सुजीता कुमारी द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम में महिला जनसुनवाई , महिला बंदी गृह एवं जिला चिकित्सालय लखीमपुर का निरीक्षण व नारी चौपाल का आयोजन होगा !
जिला प्रोबेशन अधिकारी लवकुश कुमार भार्गव ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के सदस्य सुजीता कुमारी का दो दिवसीय कार्यक्रम जनपद में होना है दिनांक 17 जून को प्रातः 11:00 बजे से 2:00 बजे तक महिला जनसुनवाई, 3:00 बजे से महिला बंदी गृह का एवं 3:35 बजे से जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया जाएगा, दिनांक 18 जून को विकासखंड पसगवां में नारी चौपाल एवं विभागीय योजनाओं से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन होगा ।































Comments