30 दिवसीय यज्ञ का हुआ समापन
लखीमपुर खीरी Jun 15, 2026 at 06:22 PM , 15लखीमपुर खीरी। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की असीम अनुकम्पा से, पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर आयोजित 30 दिवसीय महायज्ञ का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ।
श्रीमती चंद्रकला आश्रम/संस्कृत विद्यापीठ देवकली तीर्थ स्थल में आदरणीय महंत प्रमोद जी महाराज के पाधान्य एवं पावन तत्वाधान में चल रहा अनवरत अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ आज पूर्णाहूति के साथ संपन्न हुआ।
वैदिक विद्वान आचार्य सुधीर मिश्र,आचार्य सत्यम मिश्र,आचार्य प्रमोद अवस्थी,आचार्य कुशमेश शुक्ल एवं बटुक ब्रह्मचारियों द्वारा शास्त्रोक्त विधि से पावन पूजन-अर्चन और हवन संपन्न कराया गया।
पूर्णाहूति के बाद ज्ञानस्वरूप शुक्ल(ज्ञानू महाराज)जे.टी.सी.परिवार द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
इस पावन अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहकर अतुल गुप्ता(रामस्वरूप बीड़ी वाले),रत्ना गुप्ता, ज्ञान स्वरूप शुक्ला, जगदीश गुप्ता, सुशील गुप्ता, श्याम जी अग्निहोत्री, राम जी अग्निहोत्री,शिव कुमार अग्रवाल,गोपी गुप्ता,राम प्रकाश गुप्ता,आचार्य संजय मिश्र,आचार्य अनूप मिश्र,ठाकुर प्रसाद,सुशील शुक्ल,संदीप मिश्र देव जुनेजा सूर्यमणि मिश्र,रमेश वर्मा,ब्रजेश मिश्र,निजम प्रज्ञा शुक्ल,जसवंत राज,शरद बाजपेई,डॉ के.के.वर्मा,डॉ विमलवर्मा,मेड़ई लाल मिश्रा आदि गणमान्य भक्तों ने पूजन-अर्चन व हवन पूर्णाहूति की। इस अवसर पर दूर-दराज से आए हुए बड़ी संख्या में भक्तगणों ने भंडारे में सम्मिलित होकर महाप्रसाद ग्रहण किया और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।































Comments