ससुराल गए युवक की सड़क दुर्घटना में मौत
लखीमपुर खीरी Jun 15, 2026 at 06:20 PM , 10मोहम्मदी संवाददाता
कस्बा के युवक की ससुराल शाहजहांपुर में नगरिया मोड़ के पास कंटेनर ने युवक की बाइक को सामने से टक्कर मारकर रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई सोमवार को शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचते ही कोहराम मच गया है।
जानकारी अनुसार कस्बा के आदर्श नगर कॉलोनी निवासी अरविंद कुमार 40 वर्षीय पुत्र स्वर्गीय छोटेलाल पांच बहनों में इकलौते भाई थे रविवार को सुबह 8 बजे बाइक से अपनी ससुराल शाहजहांपुर के लिए निकले थे। रात 10 बजे करीब बरेली रोड नगरिया मोड़ के पास सामने से आ रहे कंटेनर ने टक्कर मारकर रौंद दिया था जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस से शव लेकर परिजन आवास पर पहुंचे तो कोहराम मच गया है।
परिवार के आगे परवरिश का खड़ा संकट
मृतक की पत्नी संतोषी और मां राम बेटी का रो रो कर कहना है उसके 7 वर्षीय पुत्र रुद्रा, 4 वर्षीय पुत्री आद्यया और सात माह के गोद में पुत्र की परवरिश के लिए सहारा ही ईश्वर ने छीन लिया है ऐसे में परिवार के भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है। बहनों का रो-रो कर कहना है उसका एकमात्र भाई था जो अचानक काल के मुंह में समा गया अब वह भैया दूज पर टीका और रक्षाबंधन पर राखी बांधने के लिए भाई साथ छोड़ कर चला गया है।































Comments