शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मांग
लखीमपुर खीरी Jun 15, 2026 at 06:12 PM , 12लखीमपुर खीरी। दिनांक 15 जून 2026 को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ, शाखा लखीमपुर खीरी द्वारा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ प्रदान किए जाने की मांग को लेकर लखीमपुर सदर विधायक योगेश वर्मा जी के प्रतिनिध को ज्ञापन सौंपा गया।
प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। दीपेश शुक्ला
जिलाध्यक्ष, लखीमपुर खीरी ने बताया कि विधायक जी ने उन्हें आश्वासन दिया कि इस संबंध में पत्र मुख्यमंत्री जी के समक्ष प्रस्तुत कर कर्मचारियों की मांग को प्रमुखता से उठाएंगे।
उक्त ज्ञापन कार्यक्रम की अगुवाई जिलाध्यक्ष दीपेश शुक्ला जिला मंत्री मधुर रंजन जिला कोषाध्यक्ष अभय कुमार ,जिला सचिव रोहित जिला महासचिव आलोक नरायण ब्लॉक अध्यक्ष भानू व शाद खाँ
शोभित शुक्ला आदि उपस्थित रहे।































Comments