जुबानी जंग तेज तहसील घेराव के मंसूबे पर फिर पानी, पैंथर पिंजरे में कैद

लखीमपुर खीरी , 11

विश्वकांत त्रिपाठी 


पलिया कलां लखीमपुर खीरी। पलिया विधायक ने कार्यकर्ताओं को किया सम्बोधित हजारों लोग रहे मौजूद, पलिया तहसील घेराव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रदर्शनकारी नेता पेंथर मनोज भारती को किया गया नजरबंद, विरोध प्रदर्शन से पहले प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारी नेता दलित पेन्थर मनोज कुमार भारती को उनके आवास पर ही नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर दिया। 
      पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
नजरबंद किए जाने के बाद मनोज कुमार भारती ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रशासनिक कार्रवाई और राजनीतिक विरोधियों पर सवाल उठाए। उनके समर्थकों ने भी इस कदम को लेकर नाराजगी जताई है।
उधर, पलिया तहसील गेट और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दे रहा है। अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।
वहीं इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर जारी है। समर्थक इसे विरोध की आवाज को रोकने की कोशिश बता रहे हैं, जबकि प्रशासन इसे एहतियाती कदम के रूप में देख रहा है।भारतीय दलित पैंथर संगठन द्वारा पलिया में प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। पलिया विधायक रोमी साहनी ने संगठन के संयोजक मनोज भारती पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्हें पलिया आने से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन क्षेत्र की जनता उन सवालों का जवाब भी जानना चाहती है जो वर्षों से चर्चा का विषय बने हुए हैं।
             वहीं विधायक रोमी साहनी ने कहा कि गरीब और जरूरतमंद लोगों के हितों की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि मनोज भारती पर सम्पूर्णानगर क्षेत्र की निवासी नीता कश्यप द्वारा लोन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये लेने का मामला दर्ज कराया गया था। विधायक का कहना है कि ऐसे मामलों में पीड़ित परिवारों को न्याय मिलना चाहिए और यदि किसी के साथ आर्थिक धोखाधड़ी हुई है तो उसकी भरपाई भी होनी चाहिये।
        हाउस अरेस्ट होने के बाद मनोज कुमार भारती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर खरी-खोटी सुनाते हुए लिखा कि- रोमी साहनी में हिम्मत नहीं है सामना करने की इस लिए गंदी राजनीति खेल रहा है हिम्मत है तो सामने आके लड़े दोगली राजनीति क्यों कर रहा है।
    पलिया पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त बनायें रखने के उद्देश्य से फिलहाल तहसील गेट पर तैनात यह भारी पुलिस फोर्स साफ बयां कर रही है कि प्रशासन किसी भी कीमत पर इस विरोध को दबाना चाहता है।
 "वहीं स्थानीय गलियारों में इस बात की साफ चर्चा है कि सीधे सीधे यह सत्ता का दबाव है,जहां विधायक के खिलाफ आक्रोश को सामने आने से रोकने के लिए पुलिस को आगे कर दिया गया है,,जुबानी जंग तेज तहसील घेराव के मंसूबे पर फिर पानी,पैंथर पिंजरे में कैद।

Related Articles

Comments

Back to Top