तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ

लखीमपुर खीरी , 15

धौरहरा खीरी।
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को विकास खंड मुख्यालय ईसानगर में तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा महामंत्री अनुराग मिश्रा ने फीता काटकर किया।
मेले में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए विभागीय स्टॉल लगाए गए। आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, पीएम स्वनिधि, अटल पेंशन योजना सहित अनेक योजनाओं के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों की सफलता की कहानियां भी प्रदर्शित की गईं।
इस दौरान मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, मुख्यमंत्री किसान दुर्घटना कल्याण योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना तथा ओडीओपी समेत अन्य योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई। शिविर में पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण भी किया गया।
खंड विकास अधिकारी धन प्राप्त यादव ने बताया कि तीन दिवसीय शिविर का उद्देश्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचकर योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।
कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, ब्लॉक अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top