सांप का रेस्क्यू करने पहुंचीं सर्प मित्र नजरून निशा को धामन ने काटा, फिर भी पकड़ा सांप

लखीमपुर खीरी , 18

पलियाकलां-खीरी। लोगों को सर्पदंश से बचाने और सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू करने वाली सर्प मित्र नजरून निशा रविवार को खुद रेस्क्यू के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गईं। पलिया रेंज के अजीत नगर स्थित एक परचून की दुकान में घुसे क़रीब छह फुट लंबे रैट स्नेक (धामन सांप) को पकड़ने के दौरान सांप ने उनके हाथ पर काट लिया। 

दुकान में सांप होने की सूचना पर दुधवा की मोटीवेटर नजरून निशा मौके पर पहुंची थीं। रेस्क्यू के दौरान ही धामन ने उनके हाथ पर डस लिया। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और रेस्क्यू पूरा कर सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। सांप को पकड़ने के बाद वह स्वयं इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं, जहां उनका उपचार किया गया। 

रेस्क्यू टीम ने बाद में पकड़े गए धामन सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। नजरून निशा लगातार क्षेत्र में सांपों के रेस्क्यू और लोगों को सर्पदंश से जागरूक करने का काम करती हैं। घटना के बाद क्षेत्र में उनकी हिम्मत की सराहना हो रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top