अवैध तमंचे सहित दो गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी Jun 15, 2026 at 01:12 PM , 14धौरहरा खीरी।
पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाएं गये अभियान के तहत रविवार धौरहरा सिसैया हाइवे के बबुरी मोड़ से अल्टो कार सवार दो लोगों के पास से एक अवैध तमंचा व दो लोगो को गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक खीरी,अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी व क्षेत्राधिकारी धौरहरा के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा अभियान के तहत रविवार को सिसैया धौरहरा मोड से बबुरी मोड़ के पास मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक बीरेंद्र सिंह हेड कांस्टेबल विनोद कांस्टेबल शोभित ने अल्टो कार से एक तमंचा 315 बोर दो कारतूस के साथ रिंकू पाण्डेय उर्फ धर्मेंद्र पुत्र रामकिशोर व छोटक्ने उर्फ निकाइल पुत्र मोहम्मद हसन खां निवासी ग्राम परौरी थाना धौरहरा को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय भेज दिया।
रविवार को धौरहरा पुलिस द्वारा अवैध असलहे के साथ जिन दो लोगो को पकड़ा गया उसमें रिंकू पाण्डेय पूर्व में गौरक्षा समिति के पदाधिकारी बताया जा रहा है।































Comments