गोमती श्रमदान मूवमेंट के दौरान दिखा अनोखा दृश्य, लोगों को मिला स्वच्छता का संदेश
लखीमपुर खीरी Jun 14, 2026 at 06:50 PM , 17आज प्रातः गोमती श्रमदान मूवमेंट के स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण गोमती नदी तट पर चल रहा था। इसी दौरान पुल पर स्थापित पूजन सामग्री पात्र के निकट एक रोचक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला।
मौके पर मौजूद लोगों ने देखा कि कुछ बंदर पात्र में रखी मूर्तियों एवं पूजन सामग्री को बाहर निकालकर पुल पर रख रहे थे, लेकिन उन्हें नदी में नहीं फेंक रहे थे। इस दृश्य ने उपस्थित स्वयंसेवकों और स्थानीय नागरिकों का ध्यान आकर्षित किया।
स्वयंसेवकों ने इसे प्रकृति की ओर से एक प्रतीकात्मक संदेश के रूप में देखा कि नदी को प्रदूषित होने से बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कई लोगों ने भावनात्मक रूप से इसे भगवान हनुमान जी की प्रेरणा से जोड़ते हुए कहा कि मानो स्वयं बजरंगबली माँ गोमती की स्वच्छता के लिए संदेश दे रहे हों।
गोमती श्रमदान मूवमेंट के संयोजकों ने नागरिकों से अपील की कि वे पूजन सामग्री, प्लास्टिक एवं अन्य कचरे को नदी में प्रवाहित न करें तथा निर्धारित पात्रों का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि माँ गोमती की स्वच्छता केवल प्रशासन या समाजसेवियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक जागरूक नागरिक का दायित्व है।
मूवमेंट के तहत प्रत्येक सप्ताह स्वयंसेवियों द्वारा श्रमदान कर नदी तटों की सफाई की जा रही है तथा जन-जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। संस्था ने अधिक से अधिक लोगों से इस अभियान में शामिल होकर श्रमदान करने का आह्वान किया है।योगेश त्रिवेदी ,गौरव गुप्ता , अश्वनी राजपूत , गोपाल तिवारी , शांतनु त्रिवेदी, राघव शुक्ला, प्रवीण मेहरोत्रा , देवेश कुमार, अभिषेक बाजपाई , करन राठौर , अमित कुशवाहा , अंकुल राठौर, शेखर राठौर, जसवंत सिंह, विजय गिहार, राजपाल, श्रवण कुमार, दीनानाथ सिंह, विजय गुप्ता, सत्यम बाबू, शिवम् राठौर, सूरज पाल सिंह, अनुज सिंह































Comments