*नकहा में स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन, सीएचसी में सोलर लाइट लगवाने की घोषणा*
लखीमपुर खीरी Jun 14, 2026 at 06:48 PM , 15*नकहा/लखीमपुर खीरी, 14 जून 2026*। मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर रविवार को नकहा ब्लॉक प्रांगण में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन विधान परिषद सदस्य एवं प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने किया।
अनूप गुप्ता ने स्वच्छता पर जोर देते हुए कहा, "हाथ से हाथ मिलेगा तो स्वच्छता का लक्ष्य पूरा होगा"। जिले में मेडिकल कॉलेज बनने को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा, "मोदी है तो मुमकिन है, योगी है तो यकीन है"। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नकहा में अपनी विधायक निधि से सोलर लाइट लगवाने की घोषणा की, ताकि मरीजों और तीमारदारों को रात में बेहतर रोशनी मिल सके।
नकहा ब्लॉक प्रमुख पवन गुप्ता ने बताया कि महिला स्वयं सहायता समूहों के काम में नकहा ब्लॉक पूरे जिले में पहले स्थान पर रहा। खण्ड विकास अधिकारी संगीता यादव ने बताया कि मेला तीन दिन चलेगा। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ लेने की अपील की।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास की चाबी वितरित की गई। सभी लाभार्थियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र साहनी, सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता, जिला सह कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता, जिला सह मीडिया प्रभारी अंकित अवस्थी, सभासद लकी गुप्ता, रानू गुप्ता, मण्डल महामंत्री धर्मेंद्र मौर्य, ओम प्रकाश सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।































Comments