क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन अवसर पर भाजपा नेता ने खिलाडियो को दिये पुरूस्कार,

लखीमपुर खीरी , 18

गोला गोकर्णनाथ खीरी,
ग्राम बैबहा में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता सुधाकर बाजपेई के द्वारा विजेता टीम को 5100 रुपए का नकद पुरस्कार और उपविजेता टीम को 2100 रुपया ट्राफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया, फाइनल मैच ग्राम बैबहा और मदारपुर के बीच खेला गया जिसमे विजेता टीम बैबहा उसके कप्तान आदित्य पाण्डेय रहे जबकि उपविजेता मदारपुर की टीम रही विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया समस्त खिलाडियों को हमारी हार्दिक शुभकामनायें दी,
इस अवसर पर शिवम सिंह, अरविंद बाजपेई, अवधेश बाजपेई, रिशु दीक्षित ,एवं दोनों टीम के खिलाड़ी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे,

Related Articles

Comments

Back to Top