सडक व क्षतिग्रस्त पुलिया के निर्माण को लेकर क्षेत्र मे खुशी की लहर,

लखीमपुर खीरी , 0

गोला गोकर्णनाथ खीरी, कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू के निर्देश पर सिंचाई विभाग प्रांतीय खंड लखीमपुर के अधिकारियों ने भीखमपुर से नगरा को जाने वाली नहर पर बनी संकरी पुलिया का चौड़ीकरण और नहर की पश्चिमी पटरी पर खड़ंजा निर्माण के लिए निरीक्षण किया गया है।
कस्बे में राजकीय हाईस्कूल के पास से बनी नहर पर संकरी पुलिया के चौड़ीकरण को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों की मांग बहुत दिनों से हो रही थी। कस्बे के युवा भाजपा नेता सुधाकर बाजपेई ने प्रस्ताव बनाकर इसको विधायक के पास भेजा था।जिसको कस्ता विधायक ने संज्ञान लेते हुए जल्द बनवाने का आश्वासन क्षेत्र के ग्रामीणों को दिया था।मालूम हो कि ये पुलिया इतनी संकरी है कि केवल पैदल या बाइक से ही इस पर निकला जा सकता है। बृहस्पतिवार को मौके पर पहुंचे सिंचाई विभाग के जेई अमित और मयंक ने निरीक्षण किया।साथ ही पुलिया से लेकर लखीमपुर मोहम्मदी मार्ग के पुल तक नहर पटरी के बाईं ओर लगभग डेढ़ किलोमीटर खड़ंजा निर्माण कार्य के लिए भी निरीक्षण किया। इसके खड़ंजा लगने से प्राथमिक विद्यालय जाने वाले बच्चों को रास्ते की दिक्कतें खत्म हो जाएगी।इस मौके पर युवा भाजपा नेता सुधाकर बाजपेई,प्रभाकर,महेंद्र दीक्षित,अवधेश शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top