आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस सतर्क, ताजियों की ऊंचाई 10 फीट तक सीमित रखने पर बनी सहमति,

लखीमपुर खीरी , 0

थाना प्रभारी सुनील मलिक ने भललिया बुजुर्ग व कोटवारा में ग्रामीणों के साथ की बैठक, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील,

गोला गोकर्णनाथ खीरी, थाना हैदराबाद क्षेत्र में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना प्रभारी सुनील मलिक ने पुलिस स्टाफ के साथ ग्राम भल्लिया बुजुर्ग एवं कोटवारा में पहुंचकर ताजियादारों व ग्रामीणों के साथ बैठक की। 

बैठक में मोहर्रम जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विस्तृत चर्चा हुई। थाना प्रभारी ने सभी ताजियादारों को ताजियों की अधिकतम ऊंचाई 10 फीट रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऊंचाई सीमित रखने से बिजली के तारों व अन्य बाधाओं से होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सकेगा। इस प्रस्ताव पर सभी ग्रामीणों व ताजियादारों ने सहमति जताई। 

सुनील मलिक ने ग्रामीणों से आपसी भाईचारा बनाए रखने व अफवाहों से दूर रहने की अपील की। साथ ही कहा कि जुलूस के दौरान किसी भी असामाजिक तत्व द्वारा माहौल खराब करने की कोशिश की गई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

बैठक में दोनों गांवों के संभ्रांत नागरिक, ताजियादार कमेटी के सदस्य व भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पुलिस ने त्योहार के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का भरोसा दिलाया।

Related Articles

Comments

Back to Top