बजाज ग्रुप से भुगतान कराओ नहीं तो आंदोलन की तैयारी, अंजनी दीक्षित,

लखीमपुर खीरी , 0

बकाया गन्ना भुगतान को लेकर किसान नेता ने भरी हुंकार, 
गोला गोकर्णनाथ खीरी,
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष अंजनी दीक्षित संगठन के प्रतिनिध मंडल के साथ जिला गन्ना अधिकारी से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा,
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष अंजनी कुमार दीक्षित आज जिलाधिकारी कार्यालय लखीमपुर पहुंचे अपने प्रत्येक मंडल के साथ जिला गन्ना अधिकारी से किसानों की समस्याओं को लेकर वार्ता की और ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन में कहा गया प्रतिदिन कम से कम 5 करोड़ भुगतान करें बजाज ग्रुप के चीनी मिल गोला पलिया खंभार खेड़ा के भुगतान की स्थिति इतनी नाजुक है किसान भुखमरी के कगार पर पहुंच रहे हैं इसलिए आवश्यक है एक सप्ताह में काम से कम 30 करोड़ का भुगतान हो, वर्तमान समय में सरकार और चीनी मिल दोनों कान में तेल डालकर बैठे हुए हैं किसानों की कोई चिंता नहीं है गाना समितियां में कृषि विभाग का आदेश का पालन किया जा रहा है जिससे किसानों को उर्वरक नहीं मिल पा रही है जब कृषि विभाग गलत है गन्ना विकास विभाग अलग है दोनों के मंत्री अलग है तो कृषि विभाग का आदेश का पालन गन्ना विकास विभाग क्यों कर रहा है गन्ने की फसल एक वर्ष की होती है जिसमें पर्याप्त पूर्व की आवश्यकता पड़ती है समिति में यदि किसानों कर्ज लिमिट 50000 की है तो मात्र 5000 की खाद मिल पा रही है जिससे किसान प्राइवेट दुकानों के चक्कर लगा रहे हैं गन्ना समिति में कर्ज लिमिट के अनुसार उर्वरक उपलब्ध कराई जाए आगामी सत्र चालू होने से पहले उत्तर प्रदेश सरकार महंगाई को ध्यान में रखते हुए गन्ना का मूल्य कम से कम ₹600 प्रति कुंतल घोषित करें क्योंकि लेबर डीजल खाद एवं कीटनाशक दबाव के दाम इतने ज्यादा बढ़ गए हैं गन्ने की खेती घाटे का सौदा होती जा रही है उत्तर प्रदेश सरकार गन्ना किसानों को समय पर भुगतान नहीं कर सकी जिसके कारण बजाज ग्रुप के गन्ना किसान कर्ज के दलदल में पहुंच गए इसलिए सरकार की जिम्मेदारी बनती है किसानों को कर्ज मुक्त करें, गन्ना अधिनियम एवं न्यायपालिका के आदेश के अनुसार किसानों को अवगत कराया जाए बजाज ग्रुप गोला पलिया खभार खेड़ा पर विलंब गन्ना भुगतान पर किसानों को मिलने वाला कितना ब्याज बकाया है 15 दिनों के अंदर संगठन को अवगत कराया जाए यदि शासन प्रशासन समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेता है तो गोला पलिया खंभार खेड़ा चीनी मिलों के गेट पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पूर्व वर्ष की भांति शुरू किया जाएगा जब तक संपूर्ण भुगतान नहीं होगा आंदोलन जारी रहेगा इसलिए आवश्यक है प्रतिदिन कम से कम 5 करोड़ का भुगतान तीनों चीनी मिल करना सुनिश्चित करें इस मौके पर संगठन के जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह प्रधान, दिनेश राज प्रधान, रणजीत मौर्य, शारदा प्रसाद, गोधनलाल, देवी दीन, दुलीचंद वर्मा और बाल गोविंद वर्मा उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top