कटान रोकने के लिए ठोकर निर्माण शुरू
लखीमपुर खीरी Jun 12, 2026 at 07:01 PM , 0तिकुनियां खीरी
भारत नेपाल सीमा पर तेज धार से बहने वाली मोहाना नदी पर सिंचाई विभाग ने ठोकर निर्माण का काम शुरू किया है। महकमा रेलवे ट्रैक और बांध रोड को बचाने के लिए करीब साढ़े पांच सौ मीटर में पत्थर का काम कर चुका है। नदी पर कार्य होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
दो साल पहले जसनगर गांव के पास मोहाना नदी ने तेज धार के साथ तेजी से कटान शुरू किया था। ग्रामीणों ने गांव को बचाने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर मांग की थी, जिस पर सिंचाई विभाग ने नदी किनारे जिओ टयूब बैग लगाकर कटान को रोकने का प्रयास किया था। इस बार दो माह पहले सिंचाई विभाग ने मोहाना नदी किनारे स्थित नानपारा मैलानी रेलवे लाइन तथा बांध रोड की सुरक्षा के लिए साढ़े पांच सौ मीटर में बांध के किनारे पत्थर लगाने का काम पूरा किया है अभी पत्थर लगाने का काम जारी है। विभाग का कहना है ढाई सौ मीटर पत्थर अभी और लगाया जाएगा। विभाग के जेई नितिन कुमार यादव ने बताया कि जिओ ट्यूब बैग के आगे साढ़े पांच सौ मीटर में बोरियों में बालू भरकर नदी कटान को रोकने के लिए इंतजाम किया जा रहा है। जिससे काफी मजबूती आएगी।































Comments