प्राथमिक विद्यालय खंजननगर ने रचा इतिहास 5 छात्राओं का स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर में चयन
लखीमपुर खीरी Jun 12, 2026 at 06:59 PM , 0मितौली, खीरी। विकास खंड मितौली के प्राथमिक विद्यालय खंजननगर ने फिर कीर्तिमान बनाया। विद्यालय की 5 छात्राओं का वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, गोरखपुर में अंतिम चयन हुआ। लगातार तीसरे साल सफलता से हैट्रिक पूरी की।
3 साल में 11 का चयन: 2024-25 में सोनाली देवी, 2025-26 में सरिता, पूजा, अंकिता, साहिबा, अनमोल। 2026-27 में आरूषी, रीमा, सोनी का जिम्नास्टिक और आकांक्षा, रूबी का जूडो में चयन हुआ।
किसी एक परिषदीय स्कूल से एक सत्र में 5 छात्राओं का चयन कर खंजननगर जनपद में लगातार दूसरे साल पहले नंबर पर रहा। 3 साल में 11 चयन के साथ ये यूपी का पहला परिषदीय विद्यालय बना।
शिक्षक सलीम अहमद के मार्गदर्शन में छात्राओं ने न्याय पंचायत से मंडल स्तर तक मेहनत कर ये मुकाम पाया। रीमा, आकांक्षा, सोनी के पिता मजदूर हैं, आरूषी-रूबी के पिता किसान। सीमित संसाधनों में बेटियों ने साबित किया कि ग्रामीण प्रतिभा किसी से कम नहीं।
विद्यालय, अभिभावकों और क्षेत्र में खुशी की लहर। सभी ने छात्राओं और सलीम अहमद को बधाई दी।































Comments