वाल्मीकि समाज का युवा सम्मेलन 14 को मोहम्मदी में
लखीमपुर खीरी Jun 12, 2026 at 06:53 PM , 1(शाजिफ हुसैन)
लखीमपुर-खीरी। वाल्मीकि समाज के युवाओं को शिक्षा के माध्यम से शिखर की ओर अग्रसर करने एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराने के उद्देश्य से मोहम्मदी नगर में वाल्मीकि युवा सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन रविवार, दिनांक 14 जून 2026 को सायं 4 बजे आशीर्वाद गेस्ट हाउस, गोला रोड, मोहम्मदी में सम्पन्न होगा।
सम्मेलन की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद मोहम्मदी के अध्यक्ष मा0 संदीप महरोत्रा करेंगे। कार्यक्रम में मोहम्मदी के विधायक लोकेन्द्र प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। भाजपा जिला मंत्री, लखीमपुर खीरी श्री शरद मिश्र मुख्य वक्ता होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में लखीमपुर के कवि मा0 श्याम किशोर बेचैन एवं वाल्मीकि मंदिर कमेटी, मोहम्मदी के अध्यक्ष मा0 बाबा राम भरोसे लाल वाल्मीकि उपस्थित रहेंगे।आयोजक चन्दन लाल वाल्मीकि, उपाध्यक्ष करुणा फाउंडेशन रजिस्टर्ड ने बताया कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य वाल्मीकि समाज के युवाओं में शिक्षा, व्यक्तित्व विकास एवं योगी आदित्यनाथ जी की सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूकता पैदा करना है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कुंवर विकेंस को सह संयोजक बनाया गया है।
संचालन समिति में सुमित कुमार वाल्मीकि एडवोकेट, रवि कुमार वाल्मीकि, हिमांशू वाल्मीकि, ओम वाल्मीकि, अभिषेक वाल्मीकि, प्रज्वल वाल्मीकि, आकाश वाल्मीकि, करन वाल्मीकि, दीपक वाल्मीकि, विकास वाल्मीकि, वासु वाल्मीकि, शिवा वाल्मीकि, सौरभ वाल्मीकि, आर्यन वाल्मीकि, सर्वेस वाल्मीकि, नीरज वाल्मीकि उर्फ छोटू, मुकुल वाल्मीकि, अनिल उर्फ गोपी, देवा वाल्मीकि, बादल वाल्मीकि, सावन वाल्मीकि, सरवन वाल्मीकि, विवेक वाल्मीकि, सचिव वाल्मीकि, गुड्डू वाल्मीकि, रवि पुत्र काशीराम, वाॅवी वाल्मीकि, गौतम वाल्मीकि, शुभ, पुन्नू वाल्मीकि, गोविन्दा वाल्मीकि, ऋषभ वाल्मीकि, मनीष वाल्मीकि, सुशील वाल्मीकि, अनील वाल्मीकि, रितिक वाल्मीकि को शामिल किया गया है।मोहम्मदी में आयोजित होने वाले इस वाल्मीकि युवा सम्मेलन को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।































Comments