Lmp. तपती गर्मी में लखीमपुर पालिका एवं मनु लॉ कॉलेज ने दी राहत की सौगात, अधिवक्ताओं को मिले शीतलता के दो कूलर

लखीमपुर खीरी , 9

लखीमपुर खीरी। भीषण गर्मी के बीच सेवा और संवेदनशीलता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करते हुए नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव एवं मनु लॉ कॉलेज के डायरेक्टर कपिल श्रीवास्तव ने जिला अधिवक्ता संघ, लखीमपुर खीरी को दो कूलर भेंट किए। न्यायालय परिसर में कार्यरत अधिवक्ताओं तथा न्याय की उम्मीद लेकर आने वाले आम नागरिकों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह सराहनीय पहल की गई।
कूलरों की उपलब्धता से न्यायालय परिसर में गर्मी से जूझ रहे अधिवक्ताओं और वादकारियों को बड़ी राहत मिलेगी। इस अवसर पर महेंद्र पाल सिंह, मथुरा प्रसाद, योगेश सक्सेना, अनूप कुमार तथा राजेश कुमार सहित जिला अधिवक्ता संघ के अनेक वरिष्ठ एवं सम्मानित अधिवक्ता उपस्थित रहे। सभी ने इस जनहितकारी सहयोग के लिए डॉ. इरा श्रीवास्तव और कपिल श्रीवास्तव के प्रति आभार व्यक्त किया।
सामाजिक सरोकार और जनसेवा से जुड़ी यह पहल न्यायालय परिसर में आने वाले लोगों के लिए राहत का संदेश लेकर आई है तथा सेवा भाव की एक प्रेरक मिसाल बन गई है।

Related Articles

Comments

Back to Top