लेखपाल सहित आधा दर्जन लोगों पर न्यायिक आदेश से धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

लखीमपुर खीरी , 7

(मनोज मिश्र)

धौरहरा खीरी। तहसील क्षेत्र के ग्राम चौरा निवासी महिला की शिकायत पर न्यायालयीय आदेश से छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी,जालसाजी और फर्जी दस्तावेज तैयार कर पैतृक भूमि की विरासत दर्ज कराने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

जानकारी के अनुसार सुमन पुत्री स्व रामासरे पत्नी राजाराम निवासी गैसापुर हाल पता ग्राम चौरा पंचायत समैसा थाना खमरिया खीरी ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया कि उनके पिता रामासरे पुत्र मुल्लू निवासी ग्राम गैसापुर तहसील धौरहरा की मौत 26.07,2024 को मृत्यु हो गई थी।मृतक के कोई पुत्र नही था सिर्फ छह पुत्रियां थीं। शिकायतकर्ती का आरोप है कि पिता की मृत्यु के बाद विपक्षियों ने क्षेत्रीय लेखपाल राजेन्द्र वर्मा से सांठगांठ कर फर्जी दस्तावेजों के सहारे संदीप कुमार को रामासरे का पुत्र दर्शाकर उसके नाम विरासत कर दी।
मुकदमे में नामजद आरोपियों में संदीप कुमार पुत्र राजाराम,राजाराम, रामकली पत्नी राजाराम निवासीगण ईसापुर थाना खमरिया तथा सुरेश पुत्र अवधराम,अवधराम पुत्र मुल्लू निवासी गैसापुर थाना खमरिया शामिल हैं। इसके अलावा तत्कालीन क्षेत्रीय लेखपाल राजेन्द्र वर्मा को भी नामजद किया गया है।
प्रार्थनापत्र में आरोप लगाया गया है कि उक्त कृत्य से शिकायतकर्ता सुमन समेत उनकी अन्य बहनों के वैधानिक अधिकार प्रभावित हुए हैं। महिला का आरोप है कि फर्जी कूटरचित दस्तावेज तैयार किए गए तथा तत्कालीन लेखपाल ने भी कथित रूप से आरोपियों का सहयोग किया।
पीड़िता के अनुसार उसने पांच माह पहले थाना खमरिया,पुलिस अधीक्षक खीरी सहित अन्य अधिकारियों को लिखित शिकायतें दी लेकिन कार्रवाई न होने पर माननीय न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर 09- 06- 26 को थाना खमरिया पुलिस ने संबंधित धाराओं में उपरोक्त सभी के खिलाफ धोखाधड़ी में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।विवेचना जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई होगी।

Related Articles

Comments

Back to Top