लखीमपुर खीरी: बलरामपुर चीनी मिल गुलरिया ने सीएसआर योजना के तहत किसानों को बांटे कृषि यंत्र

लखीमपुर खीरी , 6

लखीमपुर खीरी। Balrampur Chini Mills Limited की गुलरिया इकाई ने सीएसआर (कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) योजना के तहत किसानों को अनुदान पर आधुनिक कृषि यंत्र वितरित किए। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्र और इकाई प्रमुख योगेश कुमार सिंह ने किया।
इस अवसर पर इकाई प्रमुख ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में किसानों की कृषि क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से 21 लाख रुपये के अनुदान का प्रावधान किया गया है। इसके तहत किसानों को लेजर लेवलर, पावर वीडर और स्प्रेयर जैसे आधुनिक कृषि उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इन कृषि यंत्रों के उपयोग से खेती की लागत में कमी आएगी, कार्यक्षमता बढ़ेगी और किसानों के उत्पादन एवं आय में वृद्धि होने की संभावना है। कार्यक्रम में मिल अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में किसान भी मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top