दलित पैंथर के संयोजक मनोज भारती पर दर्ज हुआ मुकदमा
लखीमपुर खीरी Jun 12, 2026 at 06:18 PM , 7लखीमपुर-खीरी। दलित पैंथर के संयोजक मनोज भारती पर पलिया थाने में धारा196, 353(2), 356(1), 66(D) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।
वादी ने मनोज पैंथर को आदतन अपराधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस पर 2021 में एक ही दलित परिवार के 05 पांच लोगों का ₹450000/- (चार लाख पचास हजार रुपए) अपने खातों में ट्रान्सफर लेकर, कैश निकालने के आरोप में भी थाना नीमगांव में धारा 406 IPC, में मुकदमा दर्ज है।
दूसरा मुकदमा इससे बुरी तरह पीड़ित अनुज गौतम द्वारा वर्ष 2025 में थाना फरधान में दर्ज करवाया गया, जिसमें इस दबँग मनोज पेंथर ने पीड़ित से ₹200000/-(दो लाख रुपए) मोबाइल पर मांगने का आरोप है, रुपए न देने पर बलात्कार का मुकदमा लिखवाने की धमकी दी गई थी,उसके तहत धारा 308(6), 351(3) मुकदमा दर्ज है।
मनोज पेंथर से पीड़ित लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह एक संगठित गैंग चला रहा है, और कथाकथित दलित पैंथर के नाम से फर्जी गिरोह बनाकर ये गौतम और दलित समाज को ही टारगेट करके विगत कई वर्षों से लूट रहा। इसके गैंग में शामिल प्रमुख लोगों को भी चिन्हित किया जा रहा है, जल्द ही उनके खिलाफ भी पुलिस द्वारा मुकदमें दर्ज होंगे, फिलहाल वर्तमान मुकदमे में जांच करके पुलिस कड़ी कार्रवाई करने जा रही है।
फिलहाल मनोज पेंथर के काले कारनामें खुलने से इसके द्वारा पीड़ित दर्जनों लोग खुलकर सामने आने लगे हैँ।































Comments