*राजस्थान से लौटे अधेड़ ने घर में लगाई फांसी, पारिवारिक विवाद की आशंका*
लखीमपुर खीरी Jun 11, 2026 at 06:30 PM , 15*पत्नी का आरोप- देवर करता था मारपीट, गांव के युवक के घर आने पर होता था विवाद*
*धौरहरा, लखीमपुर खीरी।* कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमेठी में गुरुवार सुबह एक अधेड़ ने घर के अंदर संदिग्ध हालात में गमछे से फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
जानकारी के अनुसार अमेठी निवासी संतराम पुत्र मेवालाल उम्र 42 वर्ष ने गुरुवार सुबह करीब 9 बजे घर के अंदर गमछे के सहारे फांसी लगा ली। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक संतराम काफी दिनों बाद बीती रात ही राजस्थान से घर लौटा था।
घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी धौरहरा शमशेर बहादुर सिंह और प्रभारी निरीक्षक दिनेश शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक के परिवार में तीन बच्चे अंशू 8 वर्ष, आदित्य 3 वर्ष व अभिषेक 7 माह, बुजुर्ग बीमार पिता मेवालाल 85 वर्ष, पत्नी शिल्पी देवी व भाई कमलेश 35 वर्ष एक साथ रहते थे।
मृतक की पत्नी शिल्पी देवी का आरोप है कि देवर कमलेश आए दिन शराब पीकर घर में गाली-गलौज व मारपीट करता था। वहीं सूत्रों के मुताबिक पति की गैरमौजूदगी में गांव निवासी अनूप पुत्र नन्हू का घर में आना-जाना था, जिसको लेकर आए दिन विवाद होता रहता था।
फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा।































Comments