लखीमपुर भाजपा ने नागेश्वर नाथ मंदिर में किया सुंदरकांड, हवन-भंडारा

लखीमपुर खीरी , 2

लखीमपुर खीरी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 4399 दिन तक प्रधानमंत्री पद पर रहने का रिकॉर्ड बनाने पर भाजपा जिला कार्यालय ने नागेश्वर नाथ मंदिर में विशेष आयोजन किया। जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता के नेतृत्व में सुंदरकांड पाठ, हवन-पूजन और भंडारा वितरण कर पीएम मोदी के उज्जवल भविष्य, दीर्घायु और स्वस्थ रहने की कामना की गई।कार्यक्रम में हनुमान चालीसा का पाठ भी हुआ। हवन और भोग के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर महामंत्री राजेश सिंह, मनोज वर्मा, आशू मिश्रा, लखीमपुर ब्लॉक प्रमुख दिव्या सिंह, जिला प्रवक्ता रमेश चंद्र मिश्र, जिला मंत्री शरद मिश्र, जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमारी, संजय मिश्रा, जितेन साहनी, चढ़ा, लल्लू राम शुक्ला सहित बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे। सभी ने भंडारा वितरण में सहयोग किया।

Related Articles

Comments

Back to Top