पसगवां ब्लॉक में गर्भवती महिलाएं दाने-दाने को मोहताज, पीड़ित ने 1076 पर दर्ज कराई शिकायत
लखीमपुर खीरी Jun 10, 2026 at 07:15 PM , 4पसगवां खीरी:तहसील मोहम्मदी के अंतर्गत आने वाले पसगवां ब्लॉक में बाल विकास पुष्टाहार योजना पूरी तरह से दम तोड़ती नजर आ रही है। ब्लॉक में फैले कथित भ्रष्टाचार के कारण गर्भवती महिलाओं को मिलने वाला सरकारी पोषाहार उन तक नहीं पहुंच रहा है। स्थिति इतनी बदतर है कि एक महीने से लेकर आठ-आठ महीने बीत जाने के बाद भी लाभार्थियों को पोषाहार नसीब नहीं हुआ है।पीड़ितों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या को लेकर पहले भी संबंधित अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है। लेकिन हर बार अधिकारी "हां, मिल जाएगा" कहकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। इसके बाद कोई भी जमीनी हकीकत जानने या समस्या का समाधान करने नहीं आता। प्रशासनिक अनदेखी से परेशान होकर अंतत: राम लखन सिंह पीड़ित ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज कराई है।लगातार मिल रहे झूठे आश्वासनों और ब्लॉक स्तर पर व्याप्त इस कुप्रबंधन से गरीब और जरूरतमंद महिलाएं भटकने को मजबूर हैं। अब देखना यह होगा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज होने के बाद उच्च अधिकारी इस मामले को संज्ञान में लेते हैं या फिर पूर्व की भांति पीड़ित महिलाएं न्याय के लिए दर-दर भटकती रहेंगी।































Comments