*भाजपा के मंडल महामंत्री का इस्तीफा, कोतवाल पर अभद्रता का आरोप*
लखीमपुर खीरी Jun 10, 2026 at 07:03 PM , 6लखीमपुर खीरी के निघासन में भाजपा मंडल महामंत्री शिवकुमार पाल ने कोतवाली प्रभारी अवध राज सिंह पर गाली-गलौज, धमकी और धक्का देकर भगा देने का आरोप लगाया है।
शिवकुमार पाल के अनुसार, वह एक पार्टी कार्यकर्ता के काम से कोतवाली गए थे। आरोप है कि प्रभारी निरीक्षक ने अपने कक्ष में बुलाकर अभद्र व्यवहार किया और कहा कि “जहां शिकायत करनी हो कर दो, मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे।”
घटना से आहत शिवकुमार पाल ने मंडल महामंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है। मामले को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं, जबकि पुलिस का पक्ष अभी सामने नहीं आया है।































Comments