*अधिवक्ता संघ ने उठाए जनहित के मुद्दे, अफसरों के CUG नंबर न मिलने पर जताई नाराजगी*

लखीमपुर खीरी , 6

*जिला अस्पताल में प्राइवेट मेडिकल जांच बंद, महंगाई से निजात को दिल्ली से सीधी कनेक्टिविटी की मांग*  

*लखीमपुर-खीरी।* जिला अधिवक्ता संघ, लखीमपुर-खीरी के कार्यालय में  संघ के अध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह एडवोकेट एवं महामंत्री मथुरा प्रसाद अवस्थी एडवोकेट के आह्वान पर जिले के पत्रकारों के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक में अधिवक्ता संघ और जिले के सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।  

*CUG नंबर नहीं उठाते अधिकारी:* महामंत्री मथुरा प्रसाद अवस्थी ने पत्रकारों को बताया कि जिले के अधिकारियों के सीयूजी नंबर जल्दी मिलते नहीं हैं और अगर मिल भी जाएं तो उठते नहीं हैं। इससे आम जनता और अधिवक्ताओं को जरूरी काम में परेशानी होती है।  

*जिला अस्पताल में प्राइवेट मेडिकल जांच बंद:* उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय लखीमपुर खीरी में प्राइवेट चिकित्सीय परीक्षण काफी दिनों से बंद है। इससे आमजनमानस को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे तत्काल प्रभाव से शुरू कराया जाना आवश्यक है।  

*महंगाई से निजात को दिल्ली से जोड़ने की मांग:* संघ के अध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि जनपद में महंगाई के कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त है। इसमें सुधार के लिए लखीमपुर जिले को सीधा राजधानी दिल्ली से जोड़ दिया जाए। इससे ट्रांसपोर्टिंग किराये में कमी आएगी और महंगाई से निजात मिल पाएगी।  

*बैठक में ये रहे मौजूद:* बैठक में कार्यकारिणी द्वारा अन्य कई सामाजिक मुद्दे भी उठाए गए। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह एडवोकेट, कनिष्ठ उपाध्यक्ष रणवीर सिंह एडवोकेट, कोषाध्यक्ष मोहन लाल मौर्य एडवोकेट, संयुक्तमंत्री राम जीवन राज एडवोकेट, देवव्रत पाण्डेय एडवोकेट, कुंवर चन्द्र वर्मा एडवोकेट, गवर्निंग कौंसिल वरिष्ठ दिनेश कुमार वर्मा एडवोकेट, सुधेश कुमार कश्यप एडवोकेट, तेज कुमार एडवोकेट, गवर्निंग कौंसिल कनिष्ठ आशीष कुमार बाजपेई एडवोकेट, सूरज त्रिवेदी एडवोकेट, विशाल गुप्ता एडवोकेट समेत कार्यकारिणी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top