शारदा नदी पर चल रहे बाढ़ बचाव कार्यों पर विधायक भी जता चुके है नाराजगी,
लखीमपुर खीरी Jun 09, 2026 at 06:10 PM , 17"इलाक़े को बाढ़ से बचने हेतु ढाई करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजना स्वीकृत की गई है जिस पर अभी काम होता नहीं दिख रहा है, लेकिन संबंधित विभाग की लापरवाही के कारण कार्य पूरी तरह बंद है और बाढ़ के इंतजार में सिंचाई विभाग के अधिकारी टक-टकी लगाए हैं बाढ़ आए और हम सामान बटोर कर कमीशन झटके,,
विश्वकांत त्रिपाठी
पलिया कलां लखीमपुर-खीरी। पलिया विधानसभा क्षेत्र मे शारदा नदी पुल के उत्तर-पश्चिम किनारे से लेकर मरौचा तक तटबंध बनाने के लिए शासन द्वारा ढाई करोड़ों रुपए की लागत से पलिया क्षेत्र को बाढ़ से बचने को सुरक्षा उपाय कराये जा रहे हैं,सिंचाई विभाग की खाऊ-कमाऊ नीति बाढ़ राहत कार्यों को ठेंगा दिखाते नजर आ रहे हैं वहीं आधे अधूरे इंतजाम देख विधायक रोमी साहनी भी नाराजगी व्यक्त कर चुके हैं, लेकिन कार्यदाई संस्था और जिम्मेदार लोग सुधारते नहीं दिख रहे है, फ्लड सीजन सिर पर है 15 जून के बाद इलाके की जनता बाढ़ के खतरे महसूस करने लगती है, जुलाई का महीना तराई इलाके के लिए हमेशा से अभिशाप रहा है,पलिया विधानसभा क्षेत्र को बाढ़ से सुरक्षित करने हेतु माननीय मुख्यमंत्री द्वारा लगभग ₹2.50 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजना स्वीकृत की गई है जिस पर अभी काम होता नहीं दिख रहा है, लेकिन संबंधित विभाग की लापरवाही के कारण कार्य पूरी तरह बंद है और बाढ़ के इंतजार में अधिकारी टकटकी लगाए हैं। शारदा नदी का औचक निरीक्षण करने पर पता चला कार्य बंद है, संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्य प्रारंभ कर समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के सख्त निर्देश दिए।
विधायक ने कहा कि मानसून निकट है, ऐसे में जनहित से जुड़े इस महत्वपूर्ण कार्य का बंद रहना अत्यंत गंभीर विषय है। किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार नहीं की जायेगी, यदि कार्य शीघ्र प्रारंभ नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
क्षेत्रवासियों को बाढ़ से राहत दिलाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा बाढ़ सुरक्षा कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।































Comments