अराजक तत्वों ने पार्क में लगी प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त किया घटना से समुदाय के लोगों में रोष फैला पुलिस अधिकारी घटनास्थल पहुंचे

लखीमपुर खीरी , 1

मोहम्मदी/ बरवर संवाददाता 
पसगवां थाना क्षेत्र के गांव कोयलाजार के पार्क में लगी मूर्तियां अराजक तत्वों ने रात में मौका पाकर क्षतिग्रस्त कर देने से समाज के लोगों में रोष फैल गया देखते ही देखते भीड इकट्ठा हो गई जानकारी मिलने पर पुलिस के हाथ पैर फूल गए अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कर स्थिति नियंत्रण कर समझा बुझाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
गांव के धर्मेंद्र पुत्र जय राम ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया पार्क में लगी है अंबेडकर और भगवान बुद्ध की प्रतिमा को सोमवार की रात अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया मंगलवार को सुबह जानकारी होने पर पार्क में भीड इकट्ठा हो गई सूचना मिलती है नायब तहसीलदार बालक राम, सी ओ अरुण कुमार सिंह,एस ओ जितेंद्र सिंह और चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर समुदाय के लोगों को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का भरोसा दिलाकर प्रशासन ने मूर्तियों को ठीक करना शुरू कराया वहीं कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है।
सीओ ने बताया कुछ लोगों ने साजिश के तहत माहौल खराब करने को लेकर घटना को अंजाम दिया है संलिप्त लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Comments

Back to Top