*नाइट प्रीमियर लीग का रंगारंग आगाज, अलौकिक इलेवन और सिंगाही इलेवन के बीच खेला गया उद्घाटन मैच*
लखीमपुर खीरी Jun 09, 2026 at 06:08 PM , 1*निघासन,खीरी।* ढखेरवा रोड स्थित खेल मैदान शनिवार की रात क्रिकेट के रोमांच से गूंज उठा। निघासन नाइट प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का नये कलेवर और भव्य तैयारियों के साथ शुभारंभ किया गया। हाई मास्ट फ्लड लाइट की दूधिया रोशनी में शुरू हुए इस टूर्नामेंट को देखने के लिए पहले दिन ही सैकड़ों दर्शक मैदान पर जुटे।
*CA अंशुल दीक्षित ने किया उद्घाटन*
टूर्नामेंट का उद्घाटन भाजपा नेता व सीए अंशुल दीक्षित ने फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय लेकर किया। उन्होंने टॉस कराकर मैच की विधिवत शुरुआत कराई। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल में इस तरह के नाइट टूर्नामेंट युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देते हैं। खेल से शारीरिक विकास के साथ अनुशासन भी आता है,पहला मैच अलौकिक इलेवन और सिंगाही इलेवन के बीच खेला गया। देर रात तक चले इस मुकाबले में दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। बाउंड्री और छक्कों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। कमेंट्री और डीजे की धुन से मैदान का माहौल किसी बड़े स्टेडियम जैसा हो गया था,उद्घाटन समारोह में नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ रवि वर्मा, नीरज, पिंटू वर्मा समेत आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे। क्षेत्र के तमाम खेल प्रेमी, बुजुर्ग और युवा देर रात तक मैच खत्म होने तक मैदान पर डटे रहे,आयोजन समिति के अनुसार इस लीग में निघासन ब्लॉक की 8 चर्चित टीमें हिस्सा ले रही हैं। रोजाना शाम 7:30 बजे से एक मैच खेला जाएगा। लीग कम नॉकआउट आधार पर होने वाले इस टूर्नामेंट का फाइनल अगले रविवार को होगा। विजेता टीम को 21000 रुपये नकद व ट्रॉफी तथा उपविजेता को 11000 रुपये व ट्रॉफी दी जाएगी। मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज के लिए भी विशेष पुरस्कार रखे गए हैं।
*क्षेत्र में उत्साह*
कई साल बाद निघासन में फ्लड लाइट में क्रिकेट टूर्नामेंट होने से पूरे इलाके में खासा उत्साह है। लोग परिवार के साथ मैच देखने पहुंच रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि सुरक्षा और पार्किंग के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।































Comments