सिद्ध नगर बैंक ऑफ बड़ौदा में समूह की महिलाओं को पैसा निकालने में परेशानी

लखीमपुर खीरी , 1

समाजसेविका के हस्तक्षेप के बाद मिला भुगतान, शाखा प्रबंधक पर तानाशाही के आरोप

(हरिशंकर मिश्र)

*लखीमपुर खीरी।* जनपद के बॉर्डर पर जनपद पीलीभीत के सिद्ध नगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा, सिद्ध नगर शाखा में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को पैसा निकालने में हो रही दिक्कत का मामला सामने आया है। आरोप है कि शाखा प्रबंधक द्वारा समूह की महिलाओं को बार-बार टरकाया जा रहा था।

खजुरिया निवासी समाजसेविका पूनम मौर्या के अनुसार, समूह संचालित करने वाली कई महिलाओं ने उनसे संपर्क किया और बताया कि शाखा प्रबंधक पैसा नहीं दे रहे हैं। महिलाओं का आरोप है कि उन्हें रोज 'आज नहीं, कल आना, परसों आना' कहकर वापस कर दिया जाता था।

इसके बाद समाजसेविका पूनम मौर्या सिद्ध नगर शाखा पहुंचीं और शाखा प्रबंधक से महिलाओं को परेशान न करने को कहा। आरोप है कि पहले शाखा प्रबंधक ने समय न होने की बात कही लेकिन बाद में पूनम मौर्या द्वारा सख्ती से बात करते हुए शिकायत करने की बात कहने पर शाखा प्रबंधक ने समूह का पैसा तुरंत निकाल कर समूह की महिलाओं को दे दिया। बातचीत का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

*महिलाओं ने की प्रशंसा:*  
पैसा मिलने के बाद समूह की महिलाओं ने समाजसेविका पूनम मौर्या की सराहना की। महिलाओं ने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त है, लेकिन कुछ अधिकारी सरकार की मंशा पर पानी फेरने का काम करते हैं। 
स्थानीय लोगों और कुछ खाताधारकों ने नाम न छापने की शर्त पर आरोप लगाया कि बैंक ऑफ बड़ौदा सिद्ध नगर शाखा में कई कार्यों में अनियमितता है। आरोप है कि किसानों और खाताधारकों को लोन व अन्य कार्यों के लिए परेशान किया जाता है। कुछ लोगों ने कमीशन लेकर फाइल पास करने तक के आरोप लगाए हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top