*महिला बंदी की मौत पर मजिस्ट्रियल जांच शुरू*

लखीमपुर खीरी , 10

लखीमपुर खीरी– जिला कारागार में निरुद्ध विचाराधीन महिला बंदी अनीता (55) की उपचार के दौरान हुई मौत के मामले में प्रशासन ने मजिस्ट्रियल जांच शुरू कर दी है। डीएम के आदेश पर अपर उपजिलाधिकारी अर्चना ओझा को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

अनीता, थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के सैदापुर गांव की निवासी थीं और आबकारी अधिनियम की धारा 60(2) के मुकदमे में 8 मई 2026 को जिला कारागार भेजी गई थीं। जेल में तबीयत बिगड़ने पर पहले जिला अस्पताल और बाद में केजीएमयू लखनऊ रेफर किया गया, जहां 11 मई की सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

जांच अधिकारी ने घटना से संबंधित जानकारी रखने वाले व्यक्तियों से 16 जून 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे कलेक्ट्रेट स्थित न्यायालय कक्ष संख्या-22 में उपस्थित होकर साक्ष्य एवं बयान प्रस्तुत करने की अपील की है।

Related Articles

Comments

Back to Top