अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस

लखीमपुर खीरी , 23

धौरहरा खीरी।
शनिवार को तहसील धौरहरा के सभागार अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नरेंद्र बहादुर सिंह ने खीरी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 68 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।जिसमें से राजस्व विभाग से संबंधित 9 प्रार्थना पत्र का निस्तारण मौके पर कराया गया।वही धारा 24 उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता के अंतर्गत मेड़बंदी किए जाने के पश्चात पिलर को क्षति पहुंचाने के प्रकरण में ग्राम वाली निवासी वादी जवाहरलाल व ग्राम बबुरी से वादी मौजीलाल की तहरीर पर क्षति पहुंचाने वालो के विरुद्ध कोतवाली धौरहरा में प्राथमिक की दर्ज कराई गई। वही अपर जिलाधिकारी द्वारा विगत तहसील दिवसों में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों तथा उनके निस्तारण आख्या के प्रति सभागार में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को पुनः प्राप्त कराई गई तथा निर्देशित किया गया कि अगले तहसील दिवस में उक्त निस्तारण आख्याओं का भौतिक सत्यापन करते हुए रिपोर्ट सहित उपस्थित रहेंगे। संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित एडीओ सहकारिता विकासखंड रमियाबेहड़ का वेतन बाधित करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
 अपर जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक शिकायती प्रार्थना पत्र को बड़ी गंभीरता से सुना तथा गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण किए जाने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। वेंडर आशीष शुक्ला द्वारा शिकायतों में सिर्फ मोहर लगाकर सभागार में भेजने पर तत्काल वेंडर से जवाब तलब करते हुए प्रत्येक शिकायत पर कृमाकं संख्या डालने की नसीहत देते हुए कहा कि नंबर पड़ने से शिकायतकर्ता अपनी शिकायत की लोकेशन व कार्यवाही देख सके।इस दौरान एसडीएम शशीकांत मणि,तहसीलदार आदित्य विशाल,क्षेत्राधिकारी शमशेर बहादुर सिंह,वीडियो रमियाबेहड़ श्रद्धा गुप्ता,ईओ गौरव सिंह सहित राजस्व निरीक्षक सहित अन्य विभागों के जिम्मेदारो की मौजूदगी रही। सभागार से निकलने के बाद एसडीएम संग एडीएम कार्यालय नगर पंचायत धौरहरा में मौजूद सभी पटलों का निरीक्षण करते हुए फाईलों का उचित रखरखाव करने के लिए ईओ व लिपिक को निर्देश दिए।

Related Articles

Comments

Back to Top