शांति कमेटी की बैठक का हुआ आयोजन

लखीमपुर खीरी , 18

धौरहरा खीरी।
आगामी होने वाले मोहर्रम त्योहार को लेकर शनिवार कोतवाली परिसर में एसडीएम व क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में शान्ति कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया।
जानकारी के मुताबिक जून माह में पड़ने वाले मोहर्रम त्योहार को शान्ति पूर्वक संम्पन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार कोतवाली परिसर में एसडीएम धौरहरा शशीकांत मणि व क्षेत्राधिकारी धौरहरा शमशेर बहादुर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में मौजूद लोगो को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि ताजिया की उंचाई 10 फिट से 12 फिट तक होगी। ग्रामीणों से रूबरू होकर सुझाव मांगे।रास्ते व अन्य प्रकार की समस्यायों के निराकरण के लिए पुलिस राजस्व की टीम निगरानी करेंगी। त्योहार के दौरान अनावश्यक वाद विवाद/मार पीट होने पर कठोर कार्रवाई होगी।इस दौरान प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा,चेयरमैन नफीस खान,क्षेत्रीय प्रधान गण,उप निरीक्षक गण समस्त पुलिस बल के साथ सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी रही।  बैठक की जानकारी क्षेत्रीय पत्रकारों को नहीं दी गई जिससे काफी आक्रोश दिखा।

Related Articles

Comments

Back to Top