विधायक ने कंदम्ब का पेड़ लगाकर शुभारंभ किया

लखीमपुर खीरी , 15

मोहम्मदी संवाददाता 
विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया उन्होंने निर्धारित लक्ष्य लगभग 9 हजार को हासिल करने के लिए सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही हैं।
शुक्रवार को आयोजित दिवस का शुभारंभ कस्बा की छोटी देवी मंदिर पर विधायक, रेंजर निर्भय प्रताप शाही, डिप्टी रेंजर मोहम्मद उमर, वन दरोगा अखिलेशसिंह, मित्र पाल तोमर, पंकज कुमार, रोहित श्रीवास्तव समेत सभी स्टाफ कर्मियों ने संयुक्त रूप से जनप्रतिनिधि के साथ संयुक्त रूप से कदंम्ब का पौध रोप कर शुभारंभ किया इसके बाद उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में ख्याति प्राप्त विद्यालय सरस्वती अस्तल मंदिर में नपाध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा उर्फ कन्हैया, अतुल रस्तोगी, आनंद गुप्ता के साथ पौध रोप कर जनता से एक पेड़ मां के नाम रखने की अपील की है।

Related Articles

Comments

Back to Top