बाइक चालक को अज्ञात वाहन चालक ने रौंदा मौत ननिहाल में आयोजित मेला देखने आया था

लखीमपुर खीरी , 21

मोहम्मदी संवाददाता 
मोहम्मदी शाहजहांपुर स्टेट हाईवे के पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार को अज्ञात वाहन हन ने टक्कर मार दी जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोहम्मदी सी एच सी पर भर्ती कराया डॉक्टर ने जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने शिनाख्त के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
‌ पुलिस के अनुसार थाना सिधौली जिला शाहजहांपुर निवासी संदीप 19 वर्षीय अपनी बाइक से गुरुवार को गांव तेंदुआ ननिहाल में आया था जहां पीर बाबा की मजार पर आयोजित उर्स मेला को देखकर घर वापस जाते समय रात 1 0 बजे करीब उसकी बाइक हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मारकर रौंद दिया जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए चालक गंभीर रूप से घायल हो गया डायल 112 की सूचना पर एस आई रामचंद्र टीम के साथ मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस से इलाज के लिए मोहम्मदी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया डॉक्टर ने जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया उसके पास मिले दस्तावेज से परिजनों को सूचना दी गई उनके पहुंचने पर शुक्रवार को सुबह शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक दो भाइयों में छोटा भाई था जिसकी शादी तय हो चुकी थी आने वाले मुहूर्त में होना तय था। वह अपने पीछे बड़े भाई आशुतोष मा उर्मिला देवी और पिता सुखपाल को रोते बिलखते छोड़ गया है।

Related Articles

Comments

Back to Top