मैगलगंज मंडल की भाजपा बैठक संपन्न, संगठन सशक्तिकरण पर जोर
लखीमपुर खीरी Jun 04, 2026 at 06:32 PM , 15मैगलगंज खीरी। भारतीय जनता पार्टी मैगलगंज मंडल की मंडल बैठक गुरुवार को संपन्न हुई। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं, बूथ सशक्तिकरण एवं संगठन विस्तार को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।बैठक में मंडल प्रभारी मुकेश पाण्डेय का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ तथा मुख्य अतिथि के रूप में जिला मंत्री अमित सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कार्यकर्ता रामकुमार गुप्ता ने की।इस अवसर पर मोहम्मदी मंडल प्रभारी श्याम किशोर तिवारी (पग्गू), आलोक शुक्ला (वेदु) सहित उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।बैठक में मंडल अध्यक्ष राममोहन गुप्ता, मंडल महामंत्री अनिल राठौर, अमृतेश अवस्थी सहित मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।वक्ताओं ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की शक्ति है तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना पार्टी की प्राथमिकता है। बैठक का समापन संगठन हित में एकजुट होकर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।































Comments