नीमगांव पुलिस की बड़ी कामयाबी मुठभेड़ में पांच बदमाश गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी Jun 03, 2026 at 07:20 PM , 30(शाजिफ हुसैन)
लखीमपुर खीरी। नीमगांव थाना पुलिस ने चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले पांच शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया बुधवार को अल्हवापुर पुल के पास घेराबंदी के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी जवाबी कार्रवाई में मौजीराम के पैर में गोली लगी जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया गिरफ्तार किए गए बदमाशों में मौजीराम सुमित प्रजापति आलोक कुमार अभय प्रताप सिंह और सर्वेश राठौर शामिल हैं ये सभी सीतापुर और खीरी जिलों के निवासी हैं पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे एक खोखा तीन जिंदा कारतूस दो मोटरसाइकिलें एक बाइक इंजन चार चालू मोबाइल दो क्षतिग्रस्त मोबाइल स्कूटी की चाबी और पांच हजार तीन सौ रुपये नकद बरामद किए पूछताछ में सामने आया कि गिरोह के सदस्य बाइक से लाइसेंसी शराब दुकानों के सेल्समैनों का पीछा करते थे और सुनसान स्थानों पर असलहों के बल पर नकदी और मोबाइल फोन लूट लेते थे पुलिस के अनुसार आरोपी सीतापुर के थाना पिसावां रामकोट और खीरी के थाना नीमगांव में दर्ज तीन प्रमुख मुकदमों से संबंधित हैं इनमें मोबाइल लूट चोरी और छिनैती की घटनाएं शामिल हैं मुठभेड़ और बरामदगी के संबंध में थाना नीमगांव में हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास और अन्य घटनाओं में संलिप्तता की जांच कर रही है खीरी पुलिस आम जनता की सुरक्षा के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।































Comments