किसान पर जंगली जानवर ने किया हमला

लखीमपुर खीरी , 30

लखीमपुर खीरी। मैलानी वन क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भरिगवां में बुधवार दोपहर खेतों की ओर गए एक किसान पर किसी जंगली जानवर ने हमला कर दिया हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला ले गए जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया पूर्व प्रधान अरविंद यादव ने बताया कि भरिगवां निवासी संजय यादव पैंतालीस वर्ष बुधवार दोपहर अपने खेतों की ओर गए थे इसी दौरान जंगली जानवर ने उन पर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई फॉरेस्टर प्रदीप पांडे ने बताया कि वन विभाग द्वारा क्षेत्र में कॉम्बिंग कराई जा रही है जिस स्थान पर घटना होने की बात कही जा रही है वहां अभी तक किसी जंगली जानवर के स्पष्ट पगचिह्न नहीं मिले हैं जांच की जा रही है कि घटना कहां हुई है वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है वन विभाग ने ग्रामीणों से खेतों और जंगल से सटे क्षेत्रों में जाते समय सतर्कता बरतने तथा अकेले न जाने की अपील की है घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और जंगली जानवर की तलाश तेज करने की मांग की है।

Related Articles

Comments

Back to Top