छह अफीम तस्कर गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी , 37

लखीमपुर खीरी। डॉक्टर ख्याति गर्ग वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी के कुशल निर्देशन में थाना कोतवाली निघासन पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है दिनांक तीन जून दो हजार छब्बीस को थाना निघासन पुलिस ने छापेमारी कर तीन किलोग्राम चौबीस ग्राम अवैध अफीम बरामद की है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्व व क्षेत्राधिकारी निघासन के सतर्क पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक थाना निघासन अवधराज सिंह सेंगर के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने छह अभियुक्तों को एक स्विफ्ट कार से अफीम की तस्करी करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया बरामद अफीम की अनुमानित कीमत भारतीय बाजार में लगभग पंद्रह लाख रुपये और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग साठ लाख रुपये बताई गई है पुलिस ने स्विफ्ट कार नम्बर यूपी इकतीस सीयू ग्यारह तेईस को धारा दो सौ सात एमवी एक्ट के अंतर्गत जब्त कर लिया है गिरफ्तार अभियुक्तों में सुबेग सिंह उर्फ काला पुत्र चंचल सिंह सारज सिंह पुत्र चंचल सिंह पारस सिंह पुत्र स्वर्गीय साहब सिंह गुरनैब सिंह पुत्र महल सिंह देवेन्दर सिंह पुत्र स्वर्गीय साहब सिंह और अगरेज सिंह पुत्र अमरीक सिंह शामिल हैं ये सभी थाना तिकुनिया क्षेत्र के ग्राम दाराबोझी और सुथना बरसोला के निवासी हैं अभियुक्तों के खिलाफ थाना निघासन पर मु0अ0सं0 शून्य दो शून्य नौ बटा दो हजार छब्बीस धारा आठ अठारह बी उनतीस एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है बरामद अफीम में पहला पैकेट एक किलोग्राम नौ सौ छियासी ग्राम और दूसरा पैकेट एक किलोग्राम अड़तीस ग्राम का है गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अवधराज सिंह सेंगर उप निरीक्षक राजवीर सिंह उप निरीक्षक आदित्य कुमार यादव कांस्टेबल प्रशान्त तेवतिया कांस्टेबल संजय यादव कांस्टेबल सुरेन्द्र दुबे कांस्टेबल कुलदीप कांस्टेबल आशुतोष गुप्ता कांस्टेबल गौरव सिंह और कांस्टेबल प्रभात सिंह शामिल रहे सभी अभियुक्तों को बरामद अफीम एवं वाहन सहित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Related Articles

Comments

Back to Top