भीरा वनरेंज में आबादी के पास सड़क पर घूमता दिखा टाइगर
लखीमपुर खीरी Jun 03, 2026 at 07:12 PM , 18(सुनहरा)
लखीमपुर खीरी के भीरा वनरेंज क्षेत्र में भीरा कुकरा जंगल के पास आबादी के नजदीक देर रात एक वयस्क टाइगर के सड़क पर टहलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया पलिया निवासी सतेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ गोला से एक धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होकर वापस लौट रहे थे रात करीब दस बजे जैसे ही वे भीरा के पास पहुंचे अचानक घने जंगल से निकलकर एक बड़ा टाइगर उनकी गाड़ी के सामने आ गया टाइगर को देखकर सतेंद्र ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत गाड़ी रोक दी और लाइट धीमी कर दी ताकि टाइगर को किसी तरह की परेशानी न हो टाइगर बिना किसी डर के काफी देर तक सड़क पर टहलता रहा और आसपास के माहौल को देखता रहा इस दौरान सतेंद्र और उनकी टीम ने मोबाइल से टाइगर की तस्वीरें और वीडियो बना लिए टाइगर करीब पंद्रह मिनट तक सड़क पर रहा और फिर धीरे धीरे वापस जंगल की ओर चला गया राहगीरों द्वारा बनाया गया वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग रोमांचित भी हैं और चिंतित भी हैं
ग्रामीणों में दहशत वन विभाग ने बढ़ाई गश्त
इस घटना के बाद भीरा कुकरा क्षेत्र से सटे अल्हवापुर मजरा पूर्व मुडिया भीरा और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है ग्रामीणों ने बच्चों को शाम के बाद घर से बाहर निकलने से मना कर दिया है और किसान भी खेतों की ओर अकेले जाने से बच रहे हैं ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से जंगल के किनारे टाइगर की हलचल महसूस की जा रही थी लेकिन पहली बार वह सीधे सड़क पर आ गया ग्रामीणों ने वन विभाग से आबादी के पास लगातार गश्त बढ़ाने और मुनादी कराकर लोगों को सतर्क करने की मांग की है वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की एक टीम को मौके पर भेजा गया है टीम ने पगमार्क लिए हैं और कैमरा ट्रैप लगाने की तैयारी की जा रही है जिससे टाइगर की लोकेशन और गतिविधियों पर नजर रखी जा सके वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि रात के समय अकेले जंगल की ओर न जाएं घरों में पर्याप्त रोशनी रखें और मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर बांधें किसी भी जंगली जानवर के दिखने पर तुरंत वन विभाग या पुलिस को सूचना दें भीरा रेंज में अतिरिक्त वनकर्मियों की तैनाती की गई है और सुबह शाम गश्त तेज कर दी गई है वन विभाग का कहना है कि टाइगर को आबादी से दूर जंगल के भीतरी हिस्से में भेजने के प्रयास किए जा रहे हैं फिलहाल हालात पर पूरी नजर रखी जा रही है और ग्रामीणों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।































Comments