कांग्रेस भवन में हुई मासिक समीक्षा बैठक

लखीमपुर खीरी , 18

लखीमपुर खीरी। तीन जून को कांग्रेस भवन पर जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक समीक्षा बैठक जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता में हुई बैठक से पहले सभी कांग्रेसजनों ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय छेदा लाल चौधरी की पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की बैठक में गोला नगर कांग्रेस कमेटी का कार्यवाहक नगर अध्यक्ष सुधीर शुक्ला को बनाया गया मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने कहा कि अब समय आ गया है कि जनता को भाजपा की सच्चाई से अवगत कराया जाए वर्तमान सरकार असल मुद्दों से ध्यान भटका रही है युवा रोजगार की तलाश में हैं महिलाएं असुरक्षित हैं और किसान को फसल का उचित दाम नहीं मिल रहा है
जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव निकट हैं कार्यकर्ता बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करें और जनहित के मुद्दों पर नजर रखें कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएं बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष मोहन चंद्र प्रीति ने किया बैठक के बाद वरिष्ठ कांग्रेसी श्याम नारायण बाजपेई और पूर्व जिला पंचायत सदस्य चुन्नू लाल के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई कार्यक्रम की जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता रवि तिवारी ने दी बैठक में कैप्टन मोनिस अली नकवी राजेश सिद्धार्थ सहजेंद्र दीक्षित विकेंद्र भल्ला मंजू मिश्रा चंद्र प्रभा अवस्थी दीपक बाजपेई देवेंद्र कुमार पंकज अन्नू मिश्रा प्रेम वर्मा कल्लू मिश्रा बलराम वरुण रामपाल शाक्य सत्ती सरन गौतम जावेद अली इकबाल अहमद सलीम अहमद सरोजनी अवस्थी अब्दुल रहीम अब्दुल कयूम लतीफ आजम हरगोविंद वर्मा नन्द किशोर गंगाराम राजवंशी अकील अहमद सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top