भारत विकास परिषद ने आयोजित किया पर्यावरण जागरूकता गोष्ठी कार्यक्रम
लखीमपुर खीरी Jun 03, 2026 at 07:15 PM , 23गोला गोकर्णनाथ खीरी। बुधवार को एसडी इंटरनेशनल स्कूल घरथनिया खीरी में पर्यावरण जागरूकता गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के फोटो पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना करने के पश्चात किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ अनिल सिंह प्रवक्ता (कृषक समाज इण्टर कालेज) ने पर्यावरण जागरूकता पर जोर देते हुए पॉली बैग प्लास्टिक के ग्लास और अन्य वस्तुओं को जो पर्यावरण के लिए हानिकारक है। उनका प्रयोग नहीं किया जाए। अत्यधिक पौधों का रोपण किया जाए पानी बचाया जाए आदि विषयों पर जोर देते हुए। बच्चों को जागरूक किया। पर्यावरण गतिविधि प्रमुख डॉ योगेश कन्नौजिया असिस्टेंट प्रोफेसर सी जी एन पी जी कॉलेज गोला गोकर्णनाथ खीरी ने कहा कि हम सभी लोगों नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए स्वय से प्लास्टिक से निर्मित बैग ग्लास कटोरी थाली बोटल आदि के प्रयोग को बंद करना होगा। और अन्य लोगों को भी प्रेरित करना होगा। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष अनुज खरे , सचिव मनोज वर्मा कोषाध्यक्ष पटेल सुशील वर्मा ( डायरेक्टर न्यू पैरामाउंट कंपटीशन क्लासेस गोला गोकर्णनाथ खीरी) एवं सदस्य आदर्श जायसवाल, शैलेन्द्र वर्मा अजय गुप्ता विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमती योगवती वर्मा एवं विद्यालय के शिक्षक उपेन्द्र कुमार छत्रपाल वर्मा विद्यार्थी गण एवं ग्रामीणवासी गण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार वर्मा ने किया।































Comments