*गौशालाएं ठेके पर, प्रधान-सचिव पर हिस्सेदारी का आरोप* *हरदी में 140, बसंतपुर में 530 गौवंश, देखरेख भगवान भरोसे*
लखीमपुर खीरी Jun 02, 2026 at 05:50 PM , 30*धौरहरा/लखीमपुर।* योगी सरकार के सख्त निर्देशों के बावजूद धौरहरा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। ग्राम पंचायत हरदी और बसंतपुर की गौशालाओं की स्थिति बदहाल है और आरोप है कि इन्हें ठेके पर चलाया जा रहा है।
*ठेकेदार को सौंपी गौशाला:* सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत हरदी और बसंतपुर में बने गौशालाओं की देखरेख प्रधान और सचिव नहीं कर रहे। शासन का आदेश है कि गौवंशों को चारा-पानी व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, लेकिन यहां गौशालाएं ठेके पर दे दी गई हैं।
सूत्रों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा ग्राम पंचायत सचिव और प्रधान को हर महीने हिस्सा पहुंचाया जाता है। नाम न बताने की शर्त पर सूत्रों ने बताया कि यह खेल कई सालों से चल रहा है, लेकिन अब तक शासन द्वारा कोई जांच नहीं करवाई गई।
*हरदी में 140, बसंतपुर में 530 गौवंश:* ग्राम पंचायत हरदी की गौशाला में लगभग 140 और बसंतपुर में लगभग 530 गौवंश हैं। आरोप है कि ठेके पर चलने के कारण गौवंशों को न तो समय पर चारा मिल रहा है और न ही उचित देखभाल हो रही है। जनपद की अन्य कई गौशालाओं में भी आए दिन गोवंश भूखों मरकर दम तोड़ रहे हैं और आए दिन समाचार पत्रों की सुर्खियां बनते हैं।
गौशालाओं के अलावा मनरेगा, नाली, इंटरलॉकिंग सहित अन्य विकास कार्यों को भी ठेके पर कराए जाने का आरोप है। कहा जा रहा है कि "ठेके से दो, मोटी रकम लो" के फंडे पर काम हो रहा है।
स्थानीय लोगों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।































Comments