पेट्रोल पंप पर खेल: 37 लीटर की टंकी में भर दिया 49 लीटर तेल
लखीमपुर खीरी Jun 02, 2026 at 05:55 PM , 39*नाराज वाहन मालिक ने पंप पर ही छोड़ दी कार, जांच की मांग*
*ढखेरवा, लखीमपुर।* ईरान-इजराइल युद्ध के बीच डीजल-पेट्रोल की कालाबाजारी की खबरों के बीच ढखेरवा क्षेत्र से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक पेट्रोल पंप पर कार की टंकी की क्षमता से अधिक ईंधन भरने का आरोप लगा है।
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को तहसील क्षेत्र के चंदपुरा स्थित मौर्या फिलिंग स्टेशन पर बीरेंद्र कुमार पुत्र लालता प्रसाद निवासी जोधा पुरवा अपनी हुंडई की i20 कार में तेल भरवाने गए थे। पंप कर्मी ने तेल डालने के बाद 49 लीटर की पर्ची थमा दी।
गाड़ी मालिक बीरेंद्र कुमार का कहना है कि उनकी कार में मात्र 37 लीटर का फ्यूल टैंक है, लेकिन पंप पर 49 लीटर तेल भर दिया गया। क्षमता से 12 लीटर ज्यादा तेल
भरने की बात सुनकर वह हैरान रह गए।
घटतौली से आहत वाहन मालिक ने अपनी कार को पेट्रोल पंप पर ही खड़ा कर दिया। उन्होंने उच्चाधिकारियों से पंप पर हो रही घटतौली की जांच करने और कार्रवाई की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में कई पेट्रोल पंपों पर घटतौली का खेल चल रहा है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही।































Comments