*कस्ता-ममरी रोड पर फिर मंडरा रहा हादसे का खतरा, ई-रिक्शा बने मुसीबत*

लखीमपुर खीरी , 30

*कुछ दिन पहले एक्सीडेंट के बाद भी नहीं चेते चालक, सड़क के दोनों ओर अवैध पार्किंग*  

*लखीमपुर खीरी।* कस्ता-ममरी रोड पर एक बार फिर बड़े हादसे का खतरा मंडरा रहा है। कुछ दिन पहले हुए एक्सीडेंट के बाद भी ई-रिक्शा चालक नहीं चेते हैं। सड़क के दोनों किनारों पर ई-रिक्शा खड़े किए जाने से मार्ग सकरा हो रहा है।  
 दोनों तरफ अवैध पार्किंग के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। जाम की स्थिति बनने से लोगों को घंटों फंसे रहना पड़ रहा है।  
 स्थानीय लोगों ने बड़े हादसे की आशंका जताई है। उनका कहना है कि संकरे हुए मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के गुजरने से कभी भी दुर्घटना हो सकती है।  
लोगों ने यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग उठाई है। साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक्सीडेंट के बाद भी प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया और न ही ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाई की गई।

Related Articles

Comments

Back to Top